ससुर की शर्मनाक करतूत! कुल्हाड़ी से काटकर बहु को उतारा मौत के घाट, संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

Edited By Harman Kaur,Updated: 19 Feb, 2023 04:48 PM

shameful act of father in law daughter in law was killed

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर बहू की हत्या कर दी...

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) जिले हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ससुर ने कुल्हाड़ी से काटकर बहू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का संपत्ति को लेकर अपने ससुर से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले ही महिला ने पुलिस से शिकायत भी की थी। वहीं, आज  मृतका का उसके देवर और ससुर से बंटवारे को लेकर समझौता होना था, लेकिन इससे पहले ही ससुर ने बहू की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानें क्या था मामला?
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला ममता देवी के पति दिनेश की मौत 7 महीने पहले ही हो गई थी। इसके बाद ममता का अपने ससुर और देवर के साथ संपत्ति और बाइक को लेकर विवाद हो गया। इसी के चलते कई बार गांव में पुलिस भी आई लेकिन विवाद सुलझा नहीं। जिसके बाद ममता अपने मायके में रहने लग गई। कुछ समय बाद लोगों के समझाने के पर ससुराल पक्ष के लोग महिला और बच्चों को वापस घर ले आए और उसे 1 हजार रुपए प्रति महीना देने की बात कही।

ये भी पढ़े...लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नब्ज टटोलने JP नड्डा आएंगे अमरोहा

मौत से पहले ममता ने पुलिस से लगाई थी जान बचाने की गुहार
ममता ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पति की मौत के 3 महीने बाद ही ससुरालियों ने बाइक बेच दी थी। इस बात की शिकायत उसने पुलिस से भी की थी। इतना ही नहीं बीते 2 महिने से ममता के ससुराल वाले उसे घर खर्च भी नहीं दे रहे थे। इसी के चलते बीते शुक्रवार को ममता ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी और कहा था कि उसे जान का खतरा है।

PunjabKesari

फरार आरोपी ससुर की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच फैसला कराने की बात कही थी। लेकिन अगले दिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ममता के ससुर छोटे लाल ने अपने दूसरे बेटे और बहू के साथ मिलकर ममता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने सास, देवर व देवरानी को गिरफ्तार कर फरार आरोपी ससुर की तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari

क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए CO ज्योति यादव ने बताया कि पता लगा है कि ससुर ने बहू की हत्या की है। कल मृतका ने शिकायत की थी, जिस पर पुलिस मौके पर गई थी। मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर सास, ससुर, बहू, बेटा, दामाद सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई ने बताया कि इन लोगों की शिकायत करने बहन कल थाने गई थी। पुलिस आज समझौता करवाने वाली थी लेकिन इससे पहले ही इन्होंने बहन की हत्या कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!