Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Jul, 2025 03:08 PM

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। यहां पर अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। महिला का शव सर्जिकल वार्ड के बाहर निर्वस्त्र पड़ा मिला। जिस पर कीड़े रेंग रहे थे...
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। यहां पर अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। महिला का शव सर्जिकल वार्ड के बाहर निर्वस्त्र पड़ा मिला। जिस पर कीड़े रेंग रहे थे। बताया जा रहा है कि ये शव दो दिन तक यहां पड़ा रहा और किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
किसी ने पानी तक नहीं पूछा...
यह शर्मसार करने वाला मामला जिले के एसआरएन अस्पताल परिसर से सामने आया है। यहां पर बीते तीन दिन से सर्जिकल वार्ड के बाहर एक बुजुर्ग महिला शेड के नीचे जमीन पर पड़ी थी। वह बेहद कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ थी। वो आसपास से जाने वाले लोगों के मदद की उम्मीद लगाई बैठी थी। लेकिन, किसी ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया और पानी तक नहीं पूछा। अंत मदद की उम्मीद लगाई हुई महिला की सांसे थम गई और वहीं, पड़े-पड़े उसने दम तोड़ दिया।
शव पर रेंग रहे थे कीड़े
महिला की मौत होने के बाद भी कोई नहीं आया और उसका शव वहीं पड़ा रहा। शव लावारिस पड़ा होने के कारण उस पर कीड़े रेंगने लगे। इतने बड़े अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने भी शव पर ध्यान नहीं दिया। जब लोगों ने शव से दुर्गंध की शिकायत की तो शनिवार की शाम अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। फिर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है।