UP पुलिस की Holi कैंसिल! जानिए क्यों अगले 7 दिनों तक वर्दी उतारने पर भी लग गई है पाबंदी?

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Feb, 2026 06:38 AM

lucknow news leave of all police personnel cancelled from march 1 to 7

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार को देखते हुए शासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। त्योहार के दौरान प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे, इसके लिए यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने एक बड़ा आदेश जारी ....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार को देखते हुए शासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। त्योहार के दौरान प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे, इसके लिए यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 1 मार्च से 7 मार्च तक प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त (Cancel) कर दी गई हैं।

सभी बड़े अधिकारियों को जारी हुए निर्देश
डीजीपी कार्यालय की ओर से यह निर्देश राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। इसमें डीजी (DG), एडीजी (ADG), आईजी (IG), डीआईजी (DIG) के साथ-साथ सभी जिलों के एसएसपी (SSP) और एसपी (SP) शामिल हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि होली की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी मंजूर ना की जाए।

ड्यूटी पर तैनात रहना अनिवार्य
डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि इस निर्धारित अवधि के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने तैनाती स्थल (Posting Place) पर मौजूद रहना होगा। फील्ड में मुस्तैदी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हुड़दंगियों पर लगाम कसी जा सके और आम जनता सुरक्षित तरीके से त्योहार मना सके। केवल विशेष या आपातकालीन परिस्थितियों में ही उच्च अधिकारियों की अनुमति से राहत मिल सकेगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?
होली के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए पुलिस बल की पूरी मौजूदगी अनिवार्य होती है। कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न हो और किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके, इसी उद्देश्य से मुख्यालय ने यह कदम उठाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!