एक उच्च स्तरीय जांच ही हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है: देवरिया हत्या पर बोले अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Oct, 2023 02:51 PM

only a high level investigation can remove the layers behind the murder

जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी। घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।

देवरिया: जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी। घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। एक उच्च स्तरीय जाँच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जाँच तत्काल हो।

PunjabKesari

बता दें कि  रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शने के सख्त निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों की मौत 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि बताया कि इससे पहले आज सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव (50) की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद यादव के परिजनों ने  सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

PunjabKesari

 सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि यादव के समर्थकों ने दुबे के घर पर हमला कर दिया, जिसमें दुबे सहित पांच लोग मारे गए। देवरिया के जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘हमें सुबह लगभग आठ बजे सूचना मिली कि फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में एक वारदात हुई है। सूचना देने वाले ने बताया कि झड़प में एक पक्ष के एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाकी छह लोग पुलिस को बेसुध हालत में मिले थे। हमने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इनमें से पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।'' पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

PunjabKesari

पुलिस बोली- एक व्यक्ति गिरफ्तार
जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘यह वारदात जमीन के पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। इसमें सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने अपने हिस्से की पूरी जमीन प्रेम यादव को बेची थी और यादव उस जमीन पर काबिज थे। यह मामला लगभग सात-आठ साल पहले निपट चुका था। घटना के बारे में अभी तत्काल कुछ भी कह पाना मुश्किल है। हम लोग जांच पड़ताल कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी एक पक्ष से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। बाकी को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

सीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखे गए संदेश में कहा, ‘‘देवरिया जिले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। एडीजी/कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्रवाई तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।'' मुख्यमंत्री ने इसी पोस्ट में लिखा, ‘‘इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!