Barabanki: सरकारी अस्पताल में इलाज के अभाव में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर बोला- एक गई तो क्या हुआ…दूसरी पैदा कर लो

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 Sep, 2022 02:55 PM

one and a half year old girl died due to negligence in a government hospital

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर स्थित सौ शैय्या वाले सरकारी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची की चिकित्सक की कथित लापरवाही से मौत होने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। चिकित्सक द्वारा बच्ची के परिजनों से अभद्रता का एक...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली गौसपुर स्थित सौ शैय्या वाले सरकारी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची की चिकित्सक की कथित लापरवाही से मौत होने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। चिकित्सक द्वारा बच्ची के परिजनों से अभद्रता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने और परिजनों की शिकायत के बाद मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) ने एक समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari
बच्‍ची के गले में मक्के का दाना अटक गया था
वहीं सिरौली गौसपुर अस्पताल की मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक (सीएमएस) ने आरोपी डॉक्टर को ड्यूटी से हटाकर तीन डॉक्टरों की टीम बनाकर आरोपों की जांच शुरू करा दी है। परिजनों ने बताया कि सिरौली गौसपुर के 100 शैय्या अस्पताल में कमोली गांव निवासी विजय रावत अपनी डेढ़ वर्ष की भतीजी परी को लेकर रविवार की रात पहुंचे थे। बच्‍ची के गले में मक्के का दाना अटक गया था। परिजनों का दावा है कि अस्पताल में रात्रिकालीन प्रभारी डाक्टर धर्मेंद्र गुप्ता मौजूद नहीं थे और एक घंटे बाद नशे की हालत में वह पहुंचे।


PunjabKesari

तीन डॉक्टरों की टीम करेगी आरोपों की जांच
परिजनों का आरोप है कि गुप्ता ने पीड़ित बच्‍ची की मां से अभद्रता की और कहा कि दूसरी बेटी पैदा कर लो। चिकित्सक द्वारा बच्ची के परिजनों से अभद्रता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उपचार न मिलने की वजह से बच्‍ची की मौत हो गयी। बच्‍ची की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दी और कुछ देर में ग्रामीणों ने वहां पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस सम्बन्ध में सिरौली गौसपुर की सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता ने बताया कि आरोपी डाक्टर को ड्यूटी से हटाकर तीन डॉक्टरों की टीम बनाकर आरोपों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार यादव ने मंगलवार को बताया कि वीडियो तहसील सिरौली गौसपुर में तैनात डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता का है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर द्वारा असभ्य भाषा के इस्तेमाल व लापरवाही बरतने के आरोप पर एक समिति बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त करवाई की जायेगी। थाना बदोसराय प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन मामले की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घटना की जांच पड़ताल विभागीय स्तर पर की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!