Edited By Ramkesh,Updated: 26 Mar, 2026 07:41 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से रसोई गैस या पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच योगी ने सांसद रविकिशन की चुटकी ली। कहा- युद्ध न हो रहा होता तो हो सकता है रविकिशन दुबई में होते। लेकिन, वहां हालात ठीक नहीं है
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से रसोई गैस या पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच योगी ने सांसद रविकिशन की चुटकी ली। कहा- युद्ध न हो रहा होता तो हो सकता है रविकिशन दुबई में होते। लेकिन, वहां हालात ठीक नहीं है तो उन्होंने सोचा कि चलो मैं भी सहजनवा चलता हूं। सीएम ने सहजनवा में 3.5 एकड़ में बने आईटी पार्क का लोकार्पण किया। कहा- रविकिशन को विश्वास नहीं हो रहा था। कह रहे थे कि गोरखपुर के विकास में 5000 करोड़ रुपए तो लग गए होंगे। मैंने कहा- नहीं, आप गलत बोल रहे हैं। सिर्फ गोरखपुर में पिछले 9-10 साल में एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसे लगे हैं।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। नियमित बुकिंग पर सिलेंडर पहले की तरह घर तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जनता को संयम बनाए रखना चाहिए और केवल जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाना चाहिए, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था न फैले।
उन्होंने कहा कि पहले एक गैस सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में दोबारा लेने पहुंच रहे हैं, जो अनावश्यक घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। योगी ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां खासतौर पर ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे समय में भारत सुरक्षित और स्थिर स्थिति में है, जिसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी संकट के समय अफवाहों में आकर घबराना उचित नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार के साथ सहयोग करें और संयम बनाए रखें। उनके अनुसार, राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुट रहकर ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नवरात्रि और रामनवमी जैसे पर्व उत्साहपूर्वक मनाए जा रहे हैं, ऐसे में अफवाहों से दूर रहकर शांति और व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।