भीषण सड़क हादसे में 30 साल की इस फेमस एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, ड‍िवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, मौके पर तोड़ा दम; अधूरे रह गए अभिनेत्री के सपने...

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Mar, 2026 11:06 AM

harshil kalia loses life in horrific road accident

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात घर लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई ...

UP Desk : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात घर लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में गई जान
मृतका की पहचान 30 वर्षीय Harshil Kalia के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात वह काम से लौट रही थीं, तभी उनकी कार का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

यह भी पढ़ें : उधार दिए 500 रुपये मांगने पर चढ़ा नाबालिग का पारा, दोस्त के पेट में घोंप दिया चाकू, ताबड़तोड़ किए गई वार; शादी की शहनाई के बीच मातम की चीखें!

CCTV में कैद हुई घटना
हादसे का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें कार को बाईं ओर पलटते देखा जा सकता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और गाड़ी में फंसी अभिनेत्री को बाहर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जो मौत की मुख्य वजह बनीं। फिलहाल कार के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

PunjabKesari

करियर की झलक
Harshil Kalia वेब सीरीज़ Crime Next Door में नजर आ चुकी थीं और कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम कर चुकी थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। अचानक हुए इस हादसे ने उनके करियर को अधूरा छोड़ दिया और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!