सांप ने काटा तो साजिद ने सिखाया सबक! हाथ में फुफकारता नाग लेकर पहुंचा अस्पताल, नजारा देख डॉक्टरों के छूटे पसीने

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Mar, 2026 12:31 PM

hapur news a young man reached the hospital holding a live snake in his hand

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। आमतौर पर सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन यहां एक युवक ने ना सिर्फ सांप का डस झेला, बल्कि उसी सांप को पकड़ कर सीधे अस्पताल के इमरजेंसी...

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। आमतौर पर सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन यहां एक युवक ने ना सिर्फ सांप का डस झेला, बल्कि उसी सांप को पकड़ कर सीधे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जा पहुंचा। युवक का मकसद साफ था—डॉक्टर को वह सांप दिखाना ताकि उसका सही इलाज हो सके।

मौज-मस्ती के बीच सांप का हमला
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के धौलड़ी रसूलपुर का रहने वाला साजिद अपने ननिहाल रतनपुरा (हापुड़) आया हुआ था। रविवार की दोपहर चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए साजिद अपने दोस्तों के साथ गांव के पास ही स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। सभी दोस्त पानी में मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक एक सांप ने साजिद को डस लिया।

शोर नहीं मचाया, सांप को ही दबोच लिया
सांप के काटने के बाद जहां लोग डर कर भागते हैं या चीखते-चिल्लाते हैं, साजिद ने इसके उलट गजब की फुर्ती दिखाई। उसने बिना घबराए और बिना शोर मचाए उस सांप को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया। साजिद को लगा कि अगर वह सांप को साथ ले जाएगा, तो डॉक्टरों को यह पहचानने में आसानी होगी कि जहर कितना खतरनाक है।

अस्पताल में जिंदा सांप देखकर मचा हड़कंप
हाथ में फुफकारता हुआ जिंदा सांप लेकर जब साजिद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुआ, तो वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और यहां तक कि डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए। साजिद ने बड़े ही शांत भाव से डॉक्टर को सांप दिखाया और कहा कि डॉक्टर साहब, इसी सांप ने मुझे काटा है, अब जल्दी से मेरा इलाज शुरू कर दीजिए।

डिब्बे में बंद हुआ सांप और साजिद का हुआ इलाज
अस्पताल के एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाई और सांप को साजिद के हाथ से लेकर एक सुरक्षित डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत साजिद का प्राथमिक उपचार शुरू किया। स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि साजिद की हालत अब खतरे से बाहर है। बाद में, पकड़े गए सांप को भी वन विभाग या सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। साजिद की इस दिलेरी (या शायद नादानी) की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग कह रहे हैं कि साजिद ने 'सांप' को ही उसकी नानी याद दिला दी!

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!