Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Mar, 2026 11:35 AM

दिल्ली-एनसीआर में ट्रोनिका सिटी से एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण पति का शक बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का दोस्त उसके साथ अवैध संबंध में...
गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में ट्रोनिका सिटी से एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण पति का शक बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का दोस्त उसके साथ अवैध संबंध में है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
घटना का खुलासा
डीसीपी ग्रामीण, सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि देर रात करीब 12:40 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बुद्ध बाजार इलाके में झगड़ा हुआ है और दो लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर थाना ट्रोनिका सिटी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घर के अंदर पुलिस ने महिला शबनम (36) और फहीम (32) के शव पड़े देखे।
आरोपी और मृतकों का संबंध
जांच में सामने आया कि शबनम, आरोपी राशिद की पत्नी थी और फहीम उसका दोस्त। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फहीम और शबनम के बीच अवैध संबंध होने की आशंका पर राशिद नाराज था। इसी विवाद को लेकर राशिद ने दोनों की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : अंदर चल रहा था 'समाधान दिवस', बाहर DM की नाक के नीचे 10 हजार रिश्वत लेते धरे गए मत्स्य निरीक्षक! टेंडर के लिए मांगी थी घूस
हत्या से पहले की बातचीत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात से थोड़ी देर पहले तक तीनों साथ में खाना खा रहे थे। इसी दौरान बातचीत करते हुए झगड़ा बढ़ा और राशिद ने आपा खोकर अवैध हथियार से दोनों को गोली मार दी।
पुलिस की कार्रवाई
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। परिजनों से तहरीर ली जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ने का प्रयास जारी है।
यह भी पढ़ें : पूर्व SP MLA के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, बिल्डिंग ढहने से दर्जनों मजदूर दबे, 4 की मौत, 12 घायल; PM Modi ने जताया दुख
पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और आसपास के CCTV फुटेज और गवाहों से जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।