कुशीनगर में बड़ा खेल! सील अस्पताल में पथरी का चल रहा था ऑपरेशन, बुजुर्ग की मौत से खुली पोल

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Mar, 2026 06:53 PM

big game in kushinagar a stone operation was underway in a sealed hospital the

जिले के खड्डा नगर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओटलाल कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनका पथरी का ऑपरेशन कराया गया था।

कुशीनगर (अनुराग तिवारी): जिले के खड्डा नगर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओटलाल कुशवाहा के रूप में हुई है, जिनका पथरी का ऑपरेशन कराया गया था। 

आरोप है कि खड्डा नगर स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था। हैरानी की बात यह है कि जिस ऑपरेशन थिएटर को पहले ही प्रशासन द्वारा सील किया जा चुका था, उसका ताला तोड़कर दोबारा ऑपरेशन किए जा रहा था। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब मरीज की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद सभी कर्मचारी मौके से फरार हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही और अवैध तरीके से इलाज के कारण बुजुर्ग की जान गई है। वहीं प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर सील किए गए अस्पताल में दोबारा इलाज कैसे शुरू हुआ और जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!