UP के स्कूलों में होगी ऑनलाइन क्लास, प्रशासन का बड़ा फैसला, यहां जानिए पूरी डीटेल

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Mar, 2026 12:44 PM

online classes in ghaziabad on march 28

गाजियाबाद जिले में 28 मार्च को स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने यह फैसला परिवहन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि उसी दिन एक बड़े सरकारी कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में स्कूल बसों का उपयोग किया जाएगा ...

गाजियाबाद: जिले में 28 मार्च को स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने यह फैसला परिवहन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि उसी दिन एक बड़े सरकारी कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में स्कूल बसों का उपयोग किया जाएगा।

स्कूल बसों का अधिग्रहण
जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों की करीब 800 बसों को अस्थायी रूप से अधिग्रहित किया जाएगा। इन बसों का उपयोग Noida International Airport के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम युवकों ने मंदिर के पास की इफ्तारी, फिर झील में फेंके मांस के अवशेष, 10 गिरफ्तार; Video Viral होने के बाद बड़ा एक्शन 

PunjabKesari

28 मार्च को ऑनलाइन क्लास
बसों की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि 28 मार्च को कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और कार्यक्रम के लिए परिवहन व्यवस्था भी सुचारू रूप से बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में 30 साल की इस फेमस एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, ड‍िवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, मौके पर तोड़ा दम; अधूरे रह गए अभिनेत्री के सपने...

प्रशासन का फैसला
प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए की गई है, ताकि बड़े आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही स्कूलों और अभिभावकों को पहले ही सूचना देकर तैयार रहने को कहा गया है। इस निर्णय के बाद जिले के हजारों छात्रों की पढ़ाई एक दिन के लिए डिजिटल मोड में शिफ्ट हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!