पुल पर रोकी गई गाड़ी… और फिर खुला बड़ा... जानिए आखिर इन गाड़ियों में क्या था छिपा?

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Mar, 2026 06:24 PM

the vehicle was stopped on the bridge  and then a big door was opened  know

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नकली पुस्तकों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नकली पुस्तकों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 13,000 नकली पुस्तकें और दो वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को कुड़ी कमालपुर नहर पुल पर वाहनों की जांच के दौरान दो वाहनों को रोका गया और उनकी तलाशी लेने पर एनसीईआरटी की लगभग 2,000 नकली पुस्तकें बरामद हुईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मटौरा ग्राम स्थित एक गोदाम से करीब 11,000 अतिरिक्त नकली पुस्तकें भी बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि बरामद पुस्तकों की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव, राहुल राणा और बाबर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये पुस्तकें अवैध रूप से छापकर बाजार में उपलब्ध कराई जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मवाना थाने में मामला दर्ज कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!