ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Mar, 2026 07:05 PM

a 60 year old man died after being hit by a train police are working to identif

गौतमबुद्ध नगर जनपद में दनकौर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जनपद में दनकौर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी। दनकौर रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस चौकी के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को दनकौर रेलवे स्टेशन पर 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है। उन्होंने बताया कि चूंकि उनके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उनकी पहचान की जा सके, इसलिए पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!