UP में बीच रोड पर मौत का तांडव! भीषण टक्कर के बाद धधक उठे दो ट्रक, बचने का नहीं मिला मौका, जिंदा जल गए 3 लोग

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Mar, 2026 04:46 PM

3 people burned alive after violent collision between two trucks

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में आग लग गई जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बांदा नगर क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ)...

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में आग लग गई जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बांदा नगर क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) मेविस टाक ने बताया कि मटौंध थानाक्षेत्र में मुंडेरी मोड़ पर बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे उनमें भीषण आग लग गई। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रकों में फंसे चालक सुरेश पांडेय (55), सूरज नाथ उर्फ साधु (43) और परिचालक (खलासी) सनी (28) की जिंदा जलकर मौत हो गयी, जबकि अभिषेक यादव (23) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीओ ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गयी है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 1 करोड़ का बिल पास करने के लिए एक लाख की घूस, रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए JE, एंटी करप्शन की कार्रवाई से हड़कंप  

मिर्जापुर : सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अभियान के तहत मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाणसागर नहर परियोजना से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ... पढ़ें पूरी खबर... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!