UP Weather Update: पश्चिमी UP में आज Yellow Alert, 40km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने शहर का हाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Mar, 2026 06:37 AM

rain alert in western uttar pradesh today know the condition of your city

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही धूप और गर्मी के बीच अब बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 26 मार्च से प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव...

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही धूप और गर्मी के बीच अब बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 26 मार्च से प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर पश्चिमी यूपी के जिलों में धूल भरी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट, पूर्वी हिस्से में खिली रहेगी धूप
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, इसके उलट पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।

किन जिलों में होगी बारिश?
आज जिन प्रमुख जिलों में बारिश और बादलों का असर दिखेगा, उनमें शामिल हैं:-
- पश्चिमी क्षेत्र: सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत और हापुड़।
- ब्रज और आसपास: आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस और फिरोजाबाद।
- NCR: नोएडा और गाजियाबाद में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

लखनऊ और नोएडा का हाल
लखनऊ
राजधानी में आज धूप और छांव का खेल जारी रहेगा। दोपहर में तेज धूप निकल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान है।

नोएडा
दिल्ली से सटे नोएडा में बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा कमी आने की उम्मीद नहीं है।

28 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के वैज्ञानिकों के अनुसार, 28 मार्च को एक नया Western Disturbance (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इसका असर पूरे उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से 29 मार्च से प्रदेश के दोनों हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी) में बादलों का डेरा बढ़ेगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!