9 दिन की शादी, 2 घंटे की ससुराल और फिर... गहने समेट कर प्रेमी की बाइक पर रफूचक्कर हुई नई नवेली दुल्हन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Mar, 2026 08:27 AM

lucknow news newlywed bride took her jewellery and fled on her lover s bike

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता अपनी ससुराल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, युवती अपने साथ घर में रखे जेवर...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता अपनी ससुराल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, युवती अपने साथ घर में रखे जेवर और कपड़े भी ले गई। जब पति घर लौटा और पत्नी को गायब पाया, तो उसके होश उड़ गए।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मोहनलालगंज के पुरसेनी की रहने वाली एक युवती की शादी 11 मार्च को राजाखेड़ा के एक युवक के साथ हुई थी। शादी की रस्मों के बाद युवती नियमानुसार अपने मायके लौट गई थी। बुधवार (20 मार्च) को पति उसे पहली बार विदा कराकर अपनी ससुराल (अपने घर) लाया था। दोपहर में पत्नी को घर छोड़कर पति किसी काम से अपने मामा के यहां चला गया। लेकिन जब वह शाम को वापस लौटा, तो घर का मंजर बदला हुआ था। पत्नी गायब थी और अलमारी से कीमती जेवर और कपड़े भी नदारद थे।

ग्रामीणों ने दी जानकारी, मोबाइल पर खुला राज
परेशान पति ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने युवती को एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा है। इसके बाद पति ने तुरंत मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब युवती के मोबाइल पर संपर्क किया, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ हरियाणा पहुंच गई है, लेकिन वह वापस लौट रही है।

चौकी पहुंचकर पति के साथ रहने से किया इनकार
कुछ ही समय बाद युवती अपने प्रेमी के साथ हरिकंशगढ़ी पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस के सामने उसने साफ शब्दों में कह दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपने प्रेमी के साथ ही अपनी जिंदगी बिताएगी। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। इस बीच पति और उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

प्रेमी पहले से शादीशुदा
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती और उसका प्रेमी दोनों बालिग (Adult) हैं। हालांकि, मामला काफी संवेदनशील है क्योंकि प्रेमी पहले से शादीशुदा है। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

पुलिस का बयान
इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों अपनी मर्जी से पुलिस के पास आए हैं। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। चूंकि मामला दो अलग समुदायों और पहले से शादीशुदा युवक से जुड़ा है, इसलिए पुलिस कानूनी पहलुओं और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!