स्पा के केबिन में रंगीन लाइटों के बीच चल रही थी जिस्मफरोशी, भारी मात्रा में कं/डोम बरामद, 3 लड़कियां-2 लड़के रंगे हाथ गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Mar, 2026 01:46 PM

varanasi news  prostitution racket busted under the guise of a spa centre

Varanasi News: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। राजातालाब इलाके के कचनार में 'AURA HEAVEN' (ऑरा हेवन) नाम से चल रहे एक कथित स्पा सेंटर पर जब पुलिस और ...

Varanasi News: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। राजातालाब इलाके के कचनार में 'AURA HEAVEN' (ऑरा हेवन) नाम से चल रहे एक कथित स्पा सेंटर पर जब पुलिस और एसओजी (SOG) की टीम ने छापा मारा, तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। 'स्वर्ग' के नाम पर यहां अनैतिक गतिविधियों का नर्क सजाया गया था।

रंगीन लाइटें और केबिनों का 'गंदा खेल'
पशु चिकित्सालय के ठीक बगल में संचालित हो रहे इस स्पा सेंटर के भीतर जब राजातालाब पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम दाखिल हुई, तो वहां छोटे-छोटे केबिन बने हुए थे। इन केबिनों में रंगीन लाइटें जगमगा रही थीं और माहौल को पूरी तरह 'रंगीन' बनाया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में प्रयुक्त (Used) और अप्रयुक्त (Unused) कंडोम के साथ-साथ कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुईं, जो यहां चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की गवाही दे रही थीं।

छापेमारी में मची भगदड़, 5 गिरफ्तार
पुलिस की अचानक दस्तक से स्पा सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया। अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर सेंटर का संचालक अनिल कुमार मौके से फरार होने में कामयाब रहा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 3 युवतियों और 2 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक पास के ही मिर्जामुराद इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जौनपुर के संचालक ने किराए पर ली थी बिल्डिंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस बिल्डिंग में यह धंधा चल रहा था, वह मनोज गुप्ता नामक व्यक्ति की है। इसे करीब दो महीने पहले जौनपुर के रहने वाले अनिल कुमार ने किराए पर लिया था। अनिल ने स्पा सेंटर के नाम पर यहां देह व्यापार का नेटवर्क फैला रखा था। मौके पर साक्ष्यों की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस की सख्त चेतावनी
एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि वाराणसी में स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार संचालक अनिल कुमार की तलाश में दबिश दी जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!