ममता शर्मसार! पति को फंसाने के लिए मां ने बेटी का गला दबाकर मार डाला

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Jul, 2025 01:20 PM

mamta shamed to trap her husband

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक महिला ने मां की ममता को कलंकित कर दिया। उसने अपने पति को फंसाने के लिए अपनी सात साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसके...

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक महिला ने मां की ममता को कलंकित कर दिया। उसने अपने पति को फंसाने के लिए अपनी सात साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने इस हत्या का खुलासा किया। 

प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी महिला 
जानकारी के अनुसार, यह घटना कैसरबाग के खंदारी बाजार इलाके की है। यहां की रहने वाली एक महिला रोशनी खान की शादी 8 साल पहले शाहरुख खान नाम के युवक से हुई थी। दोनों की एक 7 साल की बेटी थी। कुछ साल पहले महिला का किसी और के साथ अफेयर हो गया। उसका नाम उदित जायसवाल है। रोशनी अपनी पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी। 

पति को फंसाने के लिए की हत्या 
महिला ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसके पति ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और बच्ची के शव को कब्जे में किया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो महिला बार-बार अपने बयान बदल रही थी। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने बेटी का गला दबाकर हत्या की है। पति के साथ उसका विवाद चल रहा था और पति को फंसाना चाहती थी। बेटी की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने आरोपी महिला का हिरासत में ले लिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!