130 वीडियो लीक! BJP नेता के बेटे का हड़कंप मचा देने वाला स्कैंडल, अखिलेश बोले- 'कर्नाटक कांड भी फीका पड़ गया'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 May, 2025 07:05 AM

mainpuri news 130 pornographic videos of bjp leader s son go viral

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। युवक के करीब 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में युवक एक महिला के साथ...

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। युवक के करीब 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में युवक एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। इस खुलासे के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि शादी के बाद से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही, पति उसका मजाक उड़ाते हुए वीडियो दिखाकर धमकाता है कि "तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता है।"

होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए वीडियो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो शहर के अलग-अलग होटलों और रेस्टोरेंट्स में शूट किए गए हैं। जिन महिला के साथ युवक वीडियो में नजर आ रहा है, वह भी मैनपुरी की ही रहने वाली है, और उसने अपने पति को छोड़ दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा महिला नेता का फोन बंद है, और परिवार की ओर से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है।

पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
युवक की पत्नी ने कहा कि उसकी शादी 30 नवंबर 2021 को बीएम गार्डन में हुई थी। ससुराल वालों का घर करहल रोड पर है। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ताने, मारपीट और भूखा रखा जाना जैसी प्रताड़ना झेल रही है।ससुराल के लोग उसे कमरे में बंद कर देते हैं और खुद एसी में सोते हैं जबकि उसे जमीन पर सुलाते हैं। पति का किसी महिला से अवैध संबंध है और वह गंदे वीडियो दिखाकर मानसिक प्रताड़ना करता है।

'मेरी मां BJP नेता है, तुम कुछ नहीं कर पाओगी' – पति की धमकी
पत्नी ने बताया कि जब वह ससुराल वालों को पति के अफेयर के बारे में बताती है, तो वे कहते हैं कि तू उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसकी मां भाजपा में बड़ी नेता है। हम जो चाहें, कर सकते हैं। वहीं पति खुलेआम कहता है कि मैं उस महिला के साथ रहूंगा, तू कुछ नहीं कर सकती। तेरे घर वाले बिक जाएंगे।

शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी ननद ने जबरन उसे छत पर ले जाकर पकड़ा, फिर उसकी सास ने जमकर पिटाई की। ससुर और पति भी उसे पीटने को कहते थे। मेरे शरीर पर चोट के निशान हैं, जो ससुराल में हुई मारपीट का सबूत हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान
इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों की फेहरिस्त में मैनपुरी से '130 वीडियो' का महाभंडाफोड़, भाजपा के कुख्यात कर्नाटक कांड को भी पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला भाजपा के अंदर की असलियत को उजागर करता है। अब भाजपा इसे आईटी सेल या विपक्ष की साजिश भी नहीं बता सकती क्योंकि यह मामला सीधे भाजपा नेता के घर से जुड़ा है। अब महिलाएं भाजपाइयों के साए से भी बचकर चलेंगी। भाजपा 'पार्टी विद ए डिफरेंस' है, लेकिन अब समझ आ गया कि किस मायने में।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!