यूपी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की होली पड़ सकती है फीकी, अब इस तारीख को आएगा मानदेय और पेंशन

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Mar, 2026 03:40 PM

holi may be dull for outsourcing employees in up honorarium and pension will no

होली का त्योहार नजदीक आने के बावजूद कई विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों को अब तक मानदेय नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और निराशा का माहौल है। खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग के करीब 4000 कर्मचारियों को होली से पहले भुगतान...

लखनऊ: होली का त्योहार नजदीक आने के बावजूद कई विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों को अब तक मानदेय नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और निराशा का माहौल है। खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग के करीब 4000 कर्मचारियों को होली से पहले भुगतान न मिलने से उनकी त्योहार की खुशियां फीकी पड़ती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले सभी कर्मचारियों का मानदेय और पेंशन जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन गोरखपुर के कई स्वास्थ्य संस्थानों में अब तक भुगतान नहीं हो सका है। बुधवार को होली का त्योहार है और बैंक 28 फरवरी से बैंक बंद हैं, ऐसे में कर्मचारियों को भुगतान के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य शहरों जैसे लखनऊ और कानपुर में होलिका दहन के कारण बैंक बंद रखे गए हैं। हांलांकि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में बैंक में आज यानी सोमवार को काम होगा। 

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला तीने महीने से मानदेय 
जिले में सीएमओ कार्यालय के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी तैनात हैं। इनमें लगभग 1760 एनएचएम और करीब 430 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में करीब 1200 आउटसोर्सिंग और 375 एनएचएम कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। एयरपोर्ट के पास स्थित 100 बेड के टीबी अस्पताल में कार्यरत 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिला है।

बैंक खुलने पर कर्मचारियों के मानदेय का होगा भुगतान
वहीं जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी लगभग 500 आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारी तैनात हैं, जो नर्स, वार्ड बॉय और सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के ठीक पहले जेब खाली होने से परिवार के साथ होली मनाना मुश्किल हो रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि रविवार को ट्रेजरी कुछ समय के लिए खुली थी, जिसमें आवश्यक कागजात पूरे कर भेज दिए गए हैं। उम्मीद है कि सोमवार को बैंक खुलने पर कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशन धारी नाराज 
दूसरी ओर, होली से पहले पेंशन की राशि न मिलने से पेंशनर्स में भी नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार से जल्द पेंशन जारी करने की मांग की गई।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और भारतीय रिजर्व बैंक को ट्वीट कर कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में तत्काल वेतन और पेंशन भेजने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने ई-कुबेर पोर्टल में आई तकनीकी खराबी की भी जांच कराने की मांग उठाई है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!