Edited By Ramkesh,Updated: 26 Feb, 2026 05:33 PM

जिला एवं सत्र न्यायालय के भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिवक्ता श्रीनाथ ने बताया कि उन्हें बुधवार देर रात उनके मोबाइल फोन पर जिला एवं सत्र न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी वाला एक संदेश...
वाराणसी: जिला एवं सत्र न्यायालय के भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिवक्ता श्रीनाथ ने बताया कि उन्हें बुधवार देर रात उनके मोबाइल फोन पर जिला एवं सत्र न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी वाला एक संदेश प्राप्त हुआ था।
उन्होंने इस बारे में जिला न्यायाधीश को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने आज अदालत परिसर में तलाशी का अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में यह ऐसी चौथी धमकी है। सहायक पुलिस आयुक्त (कैंट) नितिन तनेजा ने कहा कि बम की धमकी के बाद अदालत परिसर की तलाशी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक बम निष्क्रिय दस्ते को भी तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- भीषण हादसा...जिंदा जले महिला कांस्टेबल और मासूम बेटा, डंपर से टक्कर के बाद लगी थी कार में आग
रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के गंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल और उनके ढाई वर्षीय पुत्र की कार में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य परिजन मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि ग्राम बहटरा थाना मिलक निवासी लता (27) महिला कांस्टेबल थीं। वह 1090 कार्यालय, श्रावस्ती में तैनात थीं और 18 फरवरी से अवकाश पर थीं।