Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Jan, 2022 01:19 PM

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में होटल वालों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को कमरा देने से मना कर दिया। दरअसल, होटल हाईवे 24 में दो दिन पहले कमरा बुक कराया था।
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में होटल वालों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को कमरा देने से मना कर दिया। दरअसल, होटल हाईवे 24 में दो दिन पहले कमरा बुक कराया था। आज होटल वाले ने ये कहते हुये कमरा देने से इंकार किया की लोकल LIU ने कमरा देने से मना किया है।
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी यूपी होने विधानसभा चुनाव में राजनीतिक जमीन तलाश करने के लिए लगातार यूपी का दौरा कर रहे है। इस क्रम में आज ओवैसी को मुरादाबाद में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता और जनता को संबोधित करना था। जिसके लिए वह होटल हाईवे 24 में दो दिन पहले कमरा बुक कराए थे।