7 साल का साथ टूटा, रिश्तों के तनाव ने ली युवक की जान — झांसी की इस घटना से हर कोई सन्न

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Feb, 2026 07:46 AM

sensation due to death of a youth in jhansi he was under stress after a breakup

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट के बाहर रहने वाले 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से रिश्ते में चल रही परेशानी के कारण मानसिक तनाव......

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट के बाहर रहने वाले 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से रिश्ते में चल रही परेशानी के कारण मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि युवक की आखिरी बार अपनी महिला मित्र से मुलाकात हुई थी। उसके बाद घर में ही उसकी तबीयत बिगड़ने की स्थिति में पाया गया। उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई साल पुराना था रिश्ता
मृतक की पहचान तुषार पाखरे (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह एक स्टूडियो लैब में काम करता था। परिवार के अनुसार, वह पिछले 7–8 साल से एक लड़की के साथ रिश्ते में था। दोनों पहले पड़ोसी थे और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी। शादी की बातें भी चलती थीं। कुछ समय पहले परिवार नए इलाके में रहने लगा, जहां सुविधाएं कम थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे। परिजनों का कहना है कि हाल ही में रिश्ता टूट गया था, जिससे तुषार काफी परेशान रहने लगा था।

परिवार ने जताया दुख और की कार्रवाई की मांग
मृतक की बहन ने बताया कि तुषार उसी लड़की से शादी करना चाहता था और ब्रेकअप के बाद से बहुत चुप रहने लगा था। परिवार का आरोप है कि वह मानसिक रूप से टूट गया था। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।दोस्तों के अनुसार भी तुषार तनाव में रहता था, लेकिन उसने अपनी परेशानी खुलकर किसी से साझा नहीं की।

पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!