Gorakhpur News: जनता दर्शन से की CM योगी ने New Year की शुरुआत, 300 लोगों की सुनी फरियाद

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Jan, 2023 11:45 AM

gorakhpur news cm yogi started new year

Gorakhpur News: गोरखपुर में नए साल (New Year) पर मुख्यमंत्री योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने पहले दिन की शुरुआत जनता की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया से की है। सीएम ने कड़ाके की ठंड में जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों से मुलाकात...

Gorakhpur News (Rudra pratap singh): गोरखपुर में नए साल (New Year) पर मुख्यमंत्री योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने पहले दिन की शुरुआत जनता की समस्याओं को सुनने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया से की है। सीएम ने कड़ाके की ठंड में जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के तुरंत व संतुष्टिपूर्वक समाधान का भरोसा दिया। आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी और न ही किसी की दवाई-पढ़ाई में धन की बाधा आने दी जाएगी।

PunjabKesari

CM योगी ने जनता दर्शन में 300 लोगों की सुनी फरियाद
गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) प्रवास के दौरान नए साल के पहले दिन रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ फरियादियों को भरोसा दिलाया, कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक फरियादी से मिलकर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।

यह भी पढ़ेंः New Year 2023 के अवसर पर CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, की सुख-समृद्धि की मंगल कामना

उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आई बेटी की सुनी फरियाद
जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान उच्च शिक्षा (Higher education) के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आई एक बेटी को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि पैसे के अभाव में उसकी मनचाही पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह बेटी कॉलेज की फीस का इस्टीमेट बनाकर डीएम के माध्यम से उन तक उपलब्ध करवाएं। इस्टीमेट मिलते ही आवश्यक धनराशि की तत्काल व्यवस्था कर दी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के लिए यह मदद लगातार मिलती रहेगी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई फरियादी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि, इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ेंः Rahul Gandhi की ‘Bharat Jodo Yatra' में शामिल होंगे 1200 कांग्रेसी कार्यकर्ता, इस दिन लोनी में होगा स्वागत

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

PunjabKesari

जनता दर्शन से पहले CM ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन
जनता दर्शन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन व अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के साथ शुरू हुई। सीएम योगी हर बार की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला भी गए और गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ चना खिलाकर उन्हें दुलार दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!