गाजीपुर: धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Feb, 2020 04:58 PM

ghazipur police lathi charged police workers on strike

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले मेें धरना देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने शनिवार को लाठीचार्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले मेें धरना देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने शनिवार को लाठीचार्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा विरोधी दलों में काफी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रैली निकालकर सरजू पांडे पार्क में धरना देने जा रहे थे। तभी कार्यकर्ताओं को धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस की गाड़ी में बैठाने लगे। यह देख कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और धरना देने लगे। इस दौरान पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

बता दें देश में शांति व अमन चयन बहाल करने के उद्देश्य से चौरी चोरा से दिल्ली के राजघाट तक जाने वाली प्रदर्शनकारियों की पदयात्रा बीते मंगलवार को जिले में घुसते ही रोक दी गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दूसरे दिन प्रदर्शनकारी जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी। खबर बाहर आते ही प्रशासन में खलबली मच गई थी। शुक्रवार को देर रात जेल प्रशासन ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर भूख हड़ताल को खत्म कराया। कुल नौ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
उसी दिन से ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई से काफी नाराज हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शासन और जिला प्रशासन किसी को भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लडऩे से रोक रही है, यह गलत है। कांग्रेस पार्टी के साथ ही प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने और जेल भेजने का विरोध समाजवादी पार्टी भी कर रही है। सपा नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई को भाजपा सरकार के इशारे पर हुई है।  पुलिस प्रशासन तानाशाही से कार्य कर रही है।  सरकार लोगों की आवाज़ को दबाना चाहती है। लोकत्र्तंत्र में अवाज उठाने का अधिकार है। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर पुलिस कार्य कर रही है।  पुलिस की इस कर्रवाई की विरोधी दलों ने  निंदा की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!