मुफ्त रहना, मुफ्त खाना, VIP ठाठबाट…BJP के नाम पर 18 दिन से बिना रुपए दिए रह रहा था युवक, होटल मालिक को दिखाया रौब; बोला- ''मैं आगरा विधायक हूं...''

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Nov, 2025 10:15 AM

free accommodation free food vip treatment

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को फर्जी विधायक और उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली के तुगलकाबाद का रहने वाला विनोद और उसका साथी मनोज आगरा...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को फर्जी विधायक और उसके साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली के तुगलकाबाद का रहने वाला विनोद और उसका साथी मनोज आगरा के सदर इलाके के पवन होटल में आ कर ठहरा हुआ था। विनोद ने खुद को विधायक बताया और दिल्ली नम्बर की कार पर सांसद लिख रखा था।       

कार पर लिखा था सांसद 
विनोद ने होटल मालिक को विधायक होने का रौब दिखाया और होटल में 18 दिन से बिना कोई रुपया दिए हुए ठहरा हुआ था। होटल मालिक पवन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो जांच पड़ताल के पुलिस ने मनोज और उसके साथी विनोद को हिरासत में ले लिया। होटल मालिक पवन को शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। कार में सांसद लिखा था और हूटर भी लिखा था लिहाजा पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। 

''मैं आगरा विधायक अब स्टेडियम में क्रिकेट खेलूंगा''
पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी पता चला है कि विनोद और उसका साथी मनोज कई जगह पर रेस्टोरेंट और दुकानों पर भी गाए हैं और वहां भी विधायक बता कर रौब दिखाया है। विनोद और मनोज को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर फर्जी तरीके से विधायक बन कर क्या क्या कारनामे किए हैं। पकड़े गए फर्जी विधायक विनोद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो के अनुसार वह आगरा के एकलव्य स्टेडियम में खड़ा हुआ है। स्टेडियम के अंदर खड़े होकर विनोद खुद को आगरा का विधायक बता रहा है। आरोपी विनोद स्टेडियम में क्रिकेट खेलने की बात कह रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!