जब सरकारें घबराती हैं और सत्ता को खतरा दिखने लगता है फिर स्वतंत्र मीडिया पर हमला करती है: अंकुर तिवारी बीजेपी विधायक

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Jan, 2026 05:32 PM

when governments panic and feel threatened they attack independent media bjp m

उत्तर प्रदेश की खलीलाबाद विधानसभा की सदर सीट से विधायक अंकुर तिवारी ने पंजाब केसरी समूह पर की गई छापेमारी की कार्रवाई लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कहा कि जब सरकार घबराती हैं और सत्ता को खतरा दिखने लगता है, तो सबसे...

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश की खलीलाबाद विधानसभा की सदर सीट से विधायक अंकुर तिवारी ने पंजाब केसरी समूह पर की गई छापेमारी की कार्रवाई लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कहा कि जब सरकार घबराती हैं और सत्ता को खतरा दिखने लगता है, तो सबसे पहला हमला स्वतंत्र मीडिया और जनपक्षधर विपक्ष पर होता है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और Aam Aadmi Party सरकार ने प्रेस की आजादी पर खुला हमला छेड़ दिया है।

 

प्रतिष्ठित हिंद समाचार समूह पर छापेमारी और डराने की कोशिश लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। भगवंत मान वही राह अपना रहे हैं, जो आपातकाल में इंदिरा गांधी ने अपनाई थी,लेकिन इतिहास गवाह है, इंदिरा गांधी भी Punjabkesari और चोपड़ा परिवार के हौसले को नहीं तोड़ सके फिर ये सरकार कैसे रोक पाएगी।

आपको बता दें कि, पंजाब की भगवंत मान सरकार पिछले कई दिनों से पंजाब केसरी समूह की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा व अन्य सभी विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को पंजाब में अघोषित आपातकाल करार दिया है।

वहीं आपको ये भी बता दें कि, इस क्रम में आज समूह की बठिंडा प्रिंटिंग प्रेस में रेड मार कर कुछ कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और कुछ कर्मचारियों से मारपीट करके उन्हें घायल कर दिया गया जो सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल हैं। जालंधर स्थित सुराणुस्सी प्रिंटिंग प्रेस में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उच्च अधिकारी व कर्मचारी पुलिस फोर्स के साथ जबरदस्ती दीवार फांदकर घुसे और अखबार के कर्मचारियों से मारपीट की। उच्च अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर अंदर से गेट का ताला तोड़ा और जबरदस्ती सैंपल भरे व एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चले गए। ये सभी अधिकारी बिना नोटिस और बिना किसी सूचना के पहुंचे थे और बोल रहे थे कि ऊपर से आदेश हैं। इस संबंध में पंजाब केसरी प्रबंधकों ने हालात की जानकारी लिखित रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दी है जिसमें सरकार की प्रैस पर हमलों की जानकारी निम्न प्रकार से दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!