भूकंप के झटकों से थर्राया UP! इस जिले में सुबह-सुबह कुछ सेकंड तक कांपी धरती, डरे सहमे लोग जान बचाने को घरों से भागे, खौफ में पूरा शहर

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Feb, 2026 12:36 PM

earthquake tremors felt in gonda early in the morning

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार की सुबह हल्के भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। कुछ सेकंड तक धरती में कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई है। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान...

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार की सुबह हल्के भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। कुछ सेकंड तक धरती में कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई है। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र इटियाथोक क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया जा रहा है। सुबह के समय जब अधिकतर लोग अपने घरों में थे, तभी अचानक धरती हिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताते हुए कहा है कि सभी संबंधित विभागों से रिपोर्ट ली जा रही है और कहीं से भी किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें : बर्फीली वादियों में महिला ने कपड़े उतार किया डांस, इंटरनेट पर गर्दा काट रहा Video, लोग बार-बार कर रहे प्ले... बोल्ड कंटेंट पर फिर माहौल गर्म!

आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना दें।

यह भी पढ़ें : फरवरी में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! मिलेगा खूब पैसा-शोहरत, बनने जा रहा है महासंयोग... इस तारीख से प्रभाव शुरू

February 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 13 फरवरी को मंगल और गुरु के बीच एक विशेष ग्रह योग बनने जा रहा है, जिसे षडाष्टक योग कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, आर्थिक लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है .....पढ़ें पूरी खबर ......
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!