गाजियाबाद में 3 बहनों की संदिग्ध मौत से सन्नाटा: हर वक्त साथ रहती थीं बच्चियां, परिवार और ऑनलाइन एंगल की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Feb, 2026 10:26 AM

suspicious death of 3 sisters in ghaziabad creates panic police investigatin

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत के मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है और परिवार की परिस्थितियों के साथ-साथ......

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन नाबालिग सगी बहनों की मौत के मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है और परिवार की परिस्थितियों के साथ-साथ ऑनलाइन गेम की लत जैसे कई पहलुओं की जांच की जा रही है।

हर काम साथ करती थीं तीनों बहनें
मृत लड़कियों की उम्र 12, 14 और 16 साल बताई जा रही है। पिता चेतन कुमार के अनुसार, तीनों बहनें आपस में काफी जुड़ी हुई थीं और ज्यादातर काम साथ करती थीं — जैसे खाना, समय बिताना और रोजमर्रा की गतिविधियां भी साथ ही करती थीं। पिता का कहना है कि पढ़ाई में पिछड़ने और फेल होने की वजह से वे पिछले 2–3 सालों से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।

'बीच वाली खुद को बॉस मानती थी'
पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय परिवार के बाकी लोग सो रहे थे। उनका कहना है कि लड़कियां रात में उठीं, मोबाइल फोन हॉल में छोड़ दिया और फिर कमरे में चली गईं। पिता के मुताबिक, वे एक ऑनलाइन कोरियन गेम खेलती थीं, जिसमें बीच वाली बेटी खुद को “बॉस” बताती थी और बाकी दोनों उसकी बात मानती थीं।

कोरोना काल में लगी ऑनलाइन गेम की लत
परिवार का दावा है कि कोरोना काल के दौरान तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लग गई थी। पिता का कहना है कि उन्हें इस लत की पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस दिन घटना हुई, उस दिन गेम का कोई “आखिरी टास्क” था। फिलहाल पुलिस ने लड़कियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और डिजिटल जांच की जा रही है।

परिवार की स्थिति भी जांच के घेरे में
इस मामले में परिवार की बनावट भी चर्चा में है। चेतन कुमार ने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं। पहली पत्नी से पहले संतान नहीं हुई, बाद में दूसरी शादी की गई। बाद में पहली पत्नी से भी बच्चे हुए। परिवार के सभी सदस्य एक ही घर में रहते थे। मृत तीनों बच्चियों में से दो दूसरी पत्नी की बेटियां थीं और एक पहली पत्नी की बेटी थी।

पुलिस की जांच जारी
घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, मोबाइल डेटा, पारिवारिक हालात और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!