Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Jul, 2025 08:47 AM

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता व अधिवक्ता ने एक महिला के साथ कार्यालय में दुष्कर्म किया है। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कांग्रेस कार्यालय में हथियार...
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता व अधिवक्ता ने एक महिला के साथ कार्यालय में दुष्कर्म किया है। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कांग्रेस कार्यालय में हथियार के दम पर रेप किया गया है। इसके बाद आरोपी ने उसे निकाह करने का भी दबाव बनाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने कांग्रेस नेता व अधिवक्ता जलालुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय में हथियार के दम पर उसके साथ रेप किया गया है। महिला ने कहा है कि जुलाई, 2019 में भाइयों से विवाद होने पर वह दीवानी कचहरी गई थीं। वहां जलालुद्दीन से मुलाकात हुई। उसने खुद को अधिवक्ता और कांग्रेस नेता बताया। सितंबर, 2019 को दवा दिलाने के बहाने वो कलक्ट्रेट के पास स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में ले गया।
धमकी देकर करता था रेप
महिला का आरोप है कि कार्यालय में ले जाकर हथियार के दम पर दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उस समय पति और परिवार वालों को इस बारे नहीं बताया। इससे उसका हौसला और बढ़ गया और उसके साथ आरोपी ने कई बार जबरन रेप किया। इसके बाद वो उसे धमकी देकर बुलाया था और उसका रेप करता था। शिकायत करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। धमकियों से डर कर वह शहर छोड़कर पति के साथ गुजरात चली गई।
फोन करके देता था बदनाम करने की धमकी
महिला ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी उसे फोन करके बदनाम करने की धमकी देते था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत में ये भी बताया और आरोपी ने मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला भी किया था, लेकिन वो किसी तरह बच गई। इसकी उनके पास वीडियो रिकार्डिंग भी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश भी कर रही है।