उमेश पाल हत्याकांड में घायल गनर की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर दूसरा गनर राघवेन्द्र
Edited By Harman Kaur,Updated: 28 Feb, 2023 12:52 PM

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह पर हमले के दौरान घायल गनर राघवेन्द्र की हालत बेहद गंभीर है। फिलहाल राघवेन्द्र को पीजीआई के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है....
प्रयागराज/लखनऊ: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह पर हमले के दौरान घायल गनर राघवेन्द्र की हालत बेहद गंभीर है। फिलहाल राघवेन्द्र को पीजीआई के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। गनर के शरीर में संक्रमण अधिक होने की वजह से दो से तीन दिन अहम हैं। प्रयागराज में गनर की हालत में सुधार न होने पर शनिवार की रात पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया था। गोली लगने के साथ ही बम के हमले से गनर का शरीर कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया है।
ये भी पढ़े...
- उमेश पाल हत्याकांड: अखिलेश के साथ मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान की तस्वीरें आईं सामने, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का छात्र है आरोपी
- उमेश पाल हत्याकांड: आरोपियों के घर पर गरजेगा बाबा का बुलडोजर, CM की सख्ती के बाद संपत्तियों की जानकारी जुटाने में जुटा PDA

ऑपरेशन कर निकाली गई थी तीन गोलियों
बता दें कि प्रयागराज में बीते शुक्रवार को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उमेश पाल के एक गनर संदीप निषाद की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गनर राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में राघवेंद्र को इलाज के लिए प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। गनर की हालत में सुधार न होने पर बीते शनिवार को उन्हें पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया था। जहां गनर की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में राघवेंद्र को भी गोलियां लगी थीं। ऑपरेशन कर तीनों गोलियों को निकाल दिया गया था।
Related Story

एक लापरवाही और यमराज बन गया रेबीज! 17 साल के छात्र की हालत देख डॉक्टर भी हैरान; अब बचने की उम्मीद...

प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में दिखी बहू, तो सास को उतारा मौत के घाट; साइलेंट अटैक बताकर दफनाई लाश,...

UP में खौफनाक वारदात! बाइक खड़ी करने के विवाद में मां के सामने युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर...

तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

नैनीताल में खाई में गिरी कार, जागेश्वर धाम जा रहे UP के 2 पर्यटकों की चली गई जान, दो गंभीर रूप से...

गोंडा में दर्दनकार सड़क हादसा: टेंपो और इनोवा कार के बीच टक्कर, 17 यात्री घायल

संभल में बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत और 2 घायल, इकलौते चिराग को खोकर सदमे में परिवार; CM...

पूर्व सपा MLA के घर सुबह-सुबह हुआ धमाका... दोपहर को दोनों घायल बेटों के खिलाफ हुआ एक्शन, जांच में...

UP में कोहरे का कहर! रोडवेज बस और कार आमने-सामने टकराईं, भीषण भिड़ंत में लखीमपुर के 3 की मौके पर...

SP MLA के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, बिल्डिंग ढहने से दर्जनों मजदूर दबे, 4 की मौत, 12...