Bhojpuri News: अक्षरा सिंह का नया रैप गाना ‘प्यार एक धोखा है' रिलीज, इंटरनेट पर तहलका!

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 May, 2023 05:10 PM

bhojpuri news akshara singh s new rap song  pyaar ek dhokha hai  released

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री- सिंगर अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग ‘प्यार एक धोखा है' रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का रैप सांग ‘प्यार एक धोखा है' पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रि

मुंबई, Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री- सिंगर अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग ‘प्यार एक धोखा है' रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का रैप सांग ‘प्यार एक धोखा है' पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को आगाह किया है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती नजर आई हैं।
PunjabKesari
अक्षरा अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अभी गौर फरमाने का लड़कियों.... आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक प्योर इमोशन होता है। लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब चक्कर में ना पड़े।
PunjabKesari
यह गाना मस्ती भरा है लेकिन एक संदेश भी युवाओं को देती है। मुझे लगता है कि यह उन्हें बेहद पसंद भी आने वाली है। अक्षरा सिंह के रैप नंबर प्यार एक धोखा है का लिरिक्स यादव राज ने तैयार किया है। म्यूजिक विकी बॉक्स का है।कंपोजर खुशबू तिवारी हैं और निर्देशक रवि पंडित हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!