महाकुंभ में साध्वी बनी 13 साल की मासूम घर लौटी, बोली- पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करूंगी, मां ने महंत पर लगाया बड़ा आरोप!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Nov, 2025 10:13 AM

agra news 13 year old girl who became a sadhvi at maha kumbh returns home

Agra News: प्रयागराज के महाकुंभ में 13 साल की एक किशोरी आगरा के परिवार के साथ गई थी। महाकुंभ के दौरान वह जूना अखाड़े में साध्वी बन गई और उसका नया नाम साध्वी गौरी रखा गया। किशोरी के परिजनों ने अपनी नाबालिग बेटी को महंत कौशल गिरी को दान.....

Agra News: प्रयागराज के महाकुंभ में 13 साल की एक किशोरी आगरा के परिवार के साथ गई थी। महाकुंभ के दौरान वह जूना अखाड़े में साध्वी बन गई और उसका नया नाम साध्वी गौरी रखा गया। किशोरी के परिजनों ने अपनी नाबालिग बेटी को महंत कौशल गिरी को दान कर दिया था। लेकिन किशोरी नाबालिग होने की वजह से अखाड़े से उसे वापस भेज दिया गया और महंत कौशल गिरी को भी अखाड़े से बाहर कर दिया गया। इसके बाद किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया, जहां लगभग 10 महीने रहने के बाद उसे पुलिस ने हाल ही में उसके परिजनों को सौंप दिया। किशोरी ने अब अपने परिजनों से मिलकर बताया कि वह पढ़ाई करना चाहती है और जीवन में अच्छा करके देश का नाम रोशन करना चाहती है।

किशोरी को पुलिस ने रेस्क्यू कर परिजनों को लौटाया, मां ने महंत पर बहकाने का लगाया आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी को 05 नवंबर को नारी निकेतन से आगरा के परिजनों को सौंपा गया। लेकिन इसके बाद किशोरी हरियाणा में अपने गुरु महंत कौशल गिरी के पास चली गई और उनके साथ रहने लगी। परिजनों ने इसके बाद ढौकी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी की काउंसिलिंग शुरू की और जल्द ही उसे रेस्क्यू कर परिजनों को लौटा दिया। किशोरी की मां ने कहा कि महंत कौशल गिरी ने उनकी बेटी को बहकाया था। अब बेटी वापस आ गई है और परिवार खुश है। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया। किशोरी ने आगे कहा कि वह पढ़ाई में ध्यान देगी और जीवन में कुछ बड़ा कर देश का नाम रोशन करना चाहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!