Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Mar, 2026 11:52 AM

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 5 साल की मासूम बच्ची, आयशा की हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जिस पिता पर...
Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक 5 साल की मासूम बच्ची, आयशा की हत्या के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जिस पिता पर बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही मासूम औलाद की जान ले ली।
साजिश के तहत मां से दूर ले गया था पिता
पुलिस जांच के अनुसार, मृतका आयशा अपनी सगी मां आसमा बानो के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ में रहती थी। करीब 10-12 दिन पहले उसका पिता नियाजुद्दीन उसे यह कहकर अपने साथ मांधाता के शोभीपुर गांव ले गया कि वह आयशा को उसके दादा-दादी से मिलवाना चाहता है। मासूम को क्या पता था कि उसका अपना पिता ही उसे मौत के मुंह में ले जा रहा है।
सौतन के डर ने बनाया कातिल
पूछताछ में जो वजह सामने आई वह चौंकाने वाली है। नियाजुद्दीन की दूसरी पत्नी साबिया बानो को यह डर सता रहा था कि अगर आयशा घर में रहेगी, तो नियाजुद्दीन भविष्य में अपनी पहली पत्नी (आसमा) को भी वापस बुला सकता है। इसी जलन और असुरक्षा की भावना में अंधी होकर साबिया ने आयशा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, जिसमें पिता नियाजुद्दीन ने भी पूरा साथ दिया।
मुंह दबाकर ली जान, फिर रचा लापता होने का नाटक
दो दिन पहले आयशा का शव घर की छत पर संदिग्ध हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत दम घुटने (Asphyxia) से हुई है। पकड़े जाने पर सौतेली मां साबिया ने कबूल किया कि उसने मासूम का मुंह और नाक इतनी जोर से दबाया कि उसकी सांसें थम गईं। हत्या के बाद उसने शव को छत पर लेटा दिया और खुद ही बच्ची को 'खोजने' का नाटक करने लगी ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस की गिरफ्त में जालिम मां-बाप
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) शैलेंद्र लाल ने बताया कि मृतका की सगी मां की शिकायत और सबूतों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को परसरामपुर स्थित एक मदरसे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पिता को इस पूरी साजिश की पहले से जानकारी थी और उसने हत्या में पत्नी की मदद की थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।