संदिग्ध हालात में शिक्षिका की मौत, मायके पक्ष ने तंत्र-मंत्र के नाम पर हत्या का लगाया आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Mar, 2026 07:39 PM

a teacher died under suspicious circumstances her parents allege murder in the

: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र के नाम पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र के नाम पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी महिला
जानकारी के अनुसार थाना मटसेना क्षेत्र के वजीरपुर आनंदीपुर गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सोनी, जो इटावा जिले के एक परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं, शनिवार रात गंभीर हालत में फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर लाई गईं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पिता रामऔतार शर्मा ने बताया कि सोनी की शादी 7 दिसंबर 2022 को इटावा के जसवंतनगर निवासी शिवकिशोर दीक्षित से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के दो साल बाद भी संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष सोनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले सोनी पर ऊपरी साया होने का दावा करते हुए उसे तांत्रिकों और बाबाओं के पास ले जाते थे। इसी दौरान तंत्र-मंत्र की क्रिया के नाम पर उसे कोई जहरीली या नशीली वस्तु खिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद फांसी का रूप देने का आरोप
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि सोनी की मौत के बाद उसे फंदे पर लटकाने का नाटक रचा गया ताकि घटना को आत्महत्या दिखाया जा सके। घटना के बाद अस्पताल में मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया।

 पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, दो ननद, एक ननदोई और एक देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। रविवार को पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस से चले गए, जिस पर परिजनों ने आपत्ति जताई। थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!