स्कूल के बगल वाले घर में हो रहा था गंदा काम; छापा पड़ा तो ये बंदरिया वाली चिल्लाई...'भागो, पुलिस आ गई!' अर्ध नग्न युवक और महिलाएं गिरफ्तार!

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Feb, 2026 09:30 AM

dirty activities were taking place in a house next to the school

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह मामला आजाद नगर इलाके का है, जहां एक स्कूल के पास अवैध गतिविधियां चल...

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह मामला आजाद नगर इलाके का है, जहां एक स्कूल के पास अवैध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में गलत काम हो रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने टीम के साथ छापा मारा। जैसे ही पुलिस घर में दाखिल हुई, वहां अफरा-तफरी मच गई। 

'भागो...पुलिस आ गई'
घर में मौजूद महिला रामश्री देवी, जिसे इलाके में “बंदरिया वाली” के नाम से जाना जाता है, चिल्लाने लगी, भागो.... पुलिस आ गई। छापे के दौरान पुलिस ने दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। एक अन्य महिला को भी मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, रामश्री देवी इस पूरे गिरोह की मुख्य संचालिका थी। रेश्मा नाम की महिला को इस काम के लिए बुलाया गया था, जबकि दिनेश कुमार शर्मा और रामजी ग्राहक के रूप में वहां मौजूद थे।

महिला सहित चार लोग गिरफ्तार
पूछताछ में रामश्री देवी ने अवैध गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से 4,800 रुपये नकद बरामद किए। पकड़े गए ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने 300-300 रुपये में सौदा तय किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!