पहले मोबाइल डेटा मिटाया और तोड़ा लैपटॉप, फिर 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Mar, 2026 08:01 AM

noida a 12th grade student shot himself with his father s licensed pistol

Greater Noida: बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र देवकरण ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

Greater Noida: बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र देवकरण ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कमरे में जाकर खुद को मारी गोली
पुलिस के अनुसार, मृतक देवकरण दादरी स्थित एनटीपीसी के डीपीएस स्कूल का छात्र था। शनिवार शाम वह घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब उसकी मां और छोटा भाई ऊपर पहुंचे, तो देवकरण खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मोबाइल डेटा डिलीट, लैपटॉप तोड़ा
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले देवकरण ने अपने डिजिटल फुटप्रिंट्स मिटाने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि उसने अपने मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट कर दिया। उसने अपने लैपटॉप को भी बुरी तरह तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि कोई जानकारी न मिल सके।

सेना से सेवानिवृत्त हैं पिता
देवकरण के पिता परवेंदर रावल भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद वर्तमान में खेती और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। घर में देवकरण के अलावा उसकी मां और एक छोटा भाई है, जो दिव्यांग बताया जा रहा है। घटना के वक्त पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

नहीं मिला सुसाइड नोट 
सूचना मिलते ही बादलपुर पुलिस और फॉरेंसिक (फील्ड यूनिट) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर एक शांत स्वभाव के छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया? क्या वह किसी मानसिक दबाव में था या कोई अन्य कारण था? पुलिस टूटे हुए लैपटॉप और मोबाइल को रिकवर करने की कोशिश कर रही है ताकि मौत की गुत्थी सुलझ सके।

वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!