फूल-चॉकलेट हुए पुराने, वैलेंटाइन 2026 पर कंडोम की 'बम्पर' सेल! 2025 का रिकॉर्ड टूटा, जानें कैसे बेंगलुरु ने सबको पीछे छोड़ा?

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Feb, 2026 07:15 AM

flowers and chocolates are outdated  bumper  sale of condoms on valentine s day

UP Desk: भारत बदल रहा है और यह बदलाव अब लोगों की पसंद और खरीदारी के तरीकों में साफ झलक रहा है। साल 2026 के वैलेंटाइन वीक के दौरान जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले और देश की बढ़ती जागरूकता को दर्शाने वाले हैं। जहां पहले इस मौके पर सिर्फ फूलों...

UP Desk: भारत बदल रहा है और यह बदलाव अब लोगों की पसंद और खरीदारी के तरीकों में साफ झलक रहा है। साल 2026 के वैलेंटाइन वीक के दौरान जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले और देश की बढ़ती जागरूकता को दर्शाने वाले हैं। जहां पहले इस मौके पर सिर्फ फूलों और चॉकलेट्स की चर्चा होती थी, वहीं इस साल सेक्सुअल वेलनेस और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

2025 का रिकॉर्ड टूटा: 3 गुना बढ़ी डिमांड
क्विक कॉमर्स ऐप्स (जैसे इंस्टामार्ट) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री में भारी उछाल देखा गया। आंकड़ों की मानें तो इस साल वैलेंटाइन डे पर लोगों ने साल 2025 के मुकाबले तीन गुना (3x) ज्यादा कंडोम और इंटिमेसी प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए। विशेषज्ञों का मानना है कि अब लोग इन विषयों को 'टैबू' (पर्दे वाली बात) मानकर छुपने के बजाय अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक और मुखर हो रहे हैं।

ब्यूटी और मेकअप पर भी लुटाया प्यार
सिर्फ वेलनेस ही नहीं, इस वैलेंटाइन डे पर भारतीयों ने खुद को संवारने पर भी जमकर खर्च किया। ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में कुछ दिलचस्प ऑर्डर सामने आए:-
- कटक (ओडिशा): जहां एक ग्राहक ने एक ही बार में 15,093 रुपये का मेकअप सामान मंगवाया।
- सूरत: जहां के एक यूजर ने बाथ, बॉडी और हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर 10,845 रुपये खर्च किए।

चॉकलेट और टेडी का क्रेज भी बरकरार
भले ही वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ी हो, लेकिन रोमांस के पारंपरिक तरीके अभी भी चलन में हैं। कोलकाता में एक शख्स ने अकेले 25,000 रुपये की चॉकलेट्स ऑर्डर कर सबको हैरान कर दिया। टेडी डे पर खिलौनों की बिक्री में 568% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं वैलेंटाइन कार्ड भेजने के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे महानगरों को पीछे छोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!