महोबा में भ्रष्टाचार की 'दरार': उद्घाटन से पहले ही फटी करोड़ों की पानी की टंकी, विधायक ने पहले ही मंत्री को किया था अलर्ट!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Feb, 2026 02:53 PM

mahoba news the water tank burst before its inauguration

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से भ्रष्टाचार का एक ऐसा नमूना सामने आया है जिसने 'हर घर नल योजना' के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। जैतपुर ब्लॉक के नगारा डांग गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पहली बार भरते ही....

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से भ्रष्टाचार का एक ऐसा नमूना सामने आया है जिसने 'हर घर नल योजना' के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। जैतपुर ब्लॉक के नगारा डांग गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पहली बार भरते ही दरक गई। घटिया निर्माण का आलम यह है कि टंकी की दीवारों से पानी का झरना बहने लगा है, जिससे पूरे गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

पहली बार में ही जवाब दे गई टंकी
साल 2025 में पूरी हुई इस परियोजना का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था कि इसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही टंकी को पूरा भरा गया, उसकी दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं और पानी का भारी रिसाव (Leakage) शुरू हो गया। टंकी फटने की कगार पर है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सच साबित हुई विधायक की चेतावनी 
दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का रास्ता रोककर इस योजना में हो रही धांधली की शिकायत की थी। नगारा डांग गांव की यह रिसती हुई टंकी विधायक के आरोपों का जीता-जागता सबूत बन गई है।

ग्रामीणों का दर्द: 'आधे गांव की प्यास भी नहीं बुझी'
ग्रामीण पूरन और सुशीला का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी यह टंकी 'सफेद हाथी' साबित हो रही है। एक तरफ टंकी से लाखों लीटर पानी बह रहा है। दूसरी तरफ पाइपलाइन के घटिया काम की वजह से आधे गांव के नलों में पानी तक नहीं पहुंचा है। वहीं घरों के बाहर लगे नल सिर्फ दिखावे की वस्तु बनकर रह गए हैं।

दोषियों पर एक्शन की तैयारी
नगारा डांग की ग्राम प्रधान गायत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी (DM) को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने मांग की है कि निर्माण में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री की उच्चस्तरीय जांच हो। जनता के पैसे की बर्बादी करने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज हो। टंकी को तुरंत दुरुस्त कर गांव में जलापूर्ति सुचारू की जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!