Magh Mela 2026: त्रिजटा स्नान पर माघ मेले में उमड़ा सैलाब, भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Feb, 2026 03:37 PM

magh mela 2026 crowds throng the magh mela on trijata snan

प्रयागराज: संगम की रेती पर आयोजित माघ मेले में मंगलवार को त्रिजटा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा...

प्रयागराज: संगम की रेती पर आयोजित माघ मेले में मंगलवार को त्रिजटा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माघी पूर्णिमा के बाद होने वाला यह स्नान कल्पवासियों का अंतिम प्रमुख स्नान पर्व माना जाता है।       

पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक कल्पवास करने वाले श्रद्धालु जहां पूर्णिमा स्नान के बाद लौटना शुरू कर देते हैं, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिजटा स्नान के बाद ही अपने शिविर समेटते हैं। इस दिन श्रद्धालु तीन डुबकी लगाकर मां गंगा और यमुना से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हैं। 

माघ मेले का औपचारिक समापन 15 फरवरी को होगा 
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रिजटा का संबंध गंगा, यमुना और अद्दश्य सरस्वती की त्रिवेणी से है, जबकि धार्मिक परंपराओं में इसे तपस्या और भलाई का प्रतीक माना गया है। त्रिजटा स्नान के बाद माघ मेला क्षेत्र धीरे-धीरे खाली होने लगता है। श्रद्धालु संगम की रेत और गंगाजल साथ लेकर नम आंखों से विदा होते हुए अगले वर्ष पुन: आने का संकल्प लेते हैं। माघ मेले का औपचारिक समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!