UP में बजट नहीं 'महा-संग्राम'! योगी का 9 लाख करोड़ का दांव और अखिलेश का 'विदाई' प्रहार, क्या बेटियों को मिलेगी स्कूटी या होगा सिर्फ जुमला?

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Feb, 2026 10:51 AM

before the up budget 2026 akhilesh shivpal surrounded yogi government

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। एक तरफ योगी सरकार विधानसभा में राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट (करीब 9 लाख करोड़ रुपये) पेश करने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने बजट से पहले ही......

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। एक तरफ योगी सरकार विधानसभा में राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट (करीब 9 लाख करोड़ रुपये) पेश करने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने बजट से पहले ही सड़क से लेकर सदन तक मोर्चा खोल दिया है।

अखिलेश का तीखा वार: 'यह बजट नहीं, बीजेपी की विदाई की चिट्ठी है'
बजट पेश होने से पहले ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए इसे 'विदाई बजट' करार दिया। वहीं, शिवपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जनता का हिसाब पहले से साफ है—बेरोजगारी चरम पर है और किसान कर्ज में डूबा है, अब 'जुमलों का बजट' नहीं चलेगा। रामगोपाल यादव ने भी मोर्चा संभालते हुए सीधे मुख्यमंत्री पर हमला बोला और कहा कि यूपी में कौन सा अर्थशास्त्री मुख्यमंत्री बैठा है? गरीबों के घर उजाड़ने वाले अब बजट लेकर आएंगे।

पिटारे में क्या? मेधावी बेटियों को स्कूटी और शिक्षामित्रों को सौगात!
विपक्ष के हंगामे के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि योगी सरकार इस बजट में 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक' खेल सकती है:
- स्कूटी योजना: मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का बहुप्रतीक्षित वादा आज पूरा हो सकता है।
- शिक्षामित्रों को राहत: लाखों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की बड़ी उम्मीद है।
- 9 लाख करोड़ का आकार: यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा, जिसमें शिक्षा, महिला सुरक्षा और विकास पर मुख्य फोकस रहेगा।

कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में न सिर्फ बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, बल्कि लखनऊ मेट्रो, यूपीसीडा के प्रोजेक्ट्स और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से जुड़ी योजनाओं को भी हरी झंडी दिखा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!