UP में रिश्तों की मर्यादा तार-तार! सगे भतीजे पर दिल हार गई भाभी, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे मासूम

Edited By Purnima Singh,Updated: 16 Feb, 2026 02:06 PM

aunt eloped with nephew in barabanki

बाराबंकी जिले में कस्बा और थाना देवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने पति के बड़े भाई यानी जेठ के 21 वर्षीय बेटे (भतीजे) के साथ फरार हो गई। महिला न केवल अपने मासूम बच्चों को घर में...

Barabanki News : बाराबंकी जिले में कस्बा और थाना देवा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला अपने पति के बड़े भाई यानी जेठ के 21 वर्षीय बेटे (भतीजे) के साथ फरार हो गई। महिला न केवल अपने मासूम बच्चों को घर में रोता-बिलखता छोड़ गई बल्कि पति द्वारा अपनी बेटी की शादी के लिए जीवन भर की जमापूंजी से बनवाए गए जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित पति ने अब मुख्यमंत्री और स्थानीय पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

1.30 लाख की नकदी और 3 लाख के जेवर ले उड़ी महिला 
पीड़ित अल्लारखा ने नम आंखों से बताया कि वह कस्बों और चौराहों पर खेल तमाशा दिखाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी 14 वर्ष की एक बेटी और 10 साल का बेटा है। अल्लारखा अपनी बेटी का निकाह करने के सपने संजोए हुए था और इसके लिए उसने पाई-पाई जोड़कर करीब 3 लाख रुपये के जेवर बनवाए थे और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद इकट्ठा किए थे। 

मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे बच्चे 
रविवार को अल्लारखा हैदरगढ़ क्षेत्र में खेल दिखाने गया था। इसी बीच उसके बड़े भाई ने फोन कर उसे तुरंत घर बुलाया। जब वह घर पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी शाजदा बानो जेठ के लड़के सिराज के साथ फरार हो चुकी थी। घर में रखे जेवर और नकदी भी गायब थे। घर में उसके दोनों बच्चे अपनी मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे थे।

बयान देते वक्त अल्लारखा का गला भर आया और वह फफक कर रो पड़ा। उसने भरे मन से कहा कि वह चली गई मुझे कोई गम नहीं लेकिन मेरी बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और पैसे वापस दिलवा दिए जाएं। मैंने बहुत मेहनत से खून-पसीना एक कर वह पूंजी जमा की थी। पीड़ित ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और देवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!