तुम मर जाओ… बस एक मैसेज पर छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम, वैलेंटाइन डे पर दे दी जान

Edited By Ramkesh,Updated: 14 Feb, 2026 08:43 PM

you die just because of a message the student took a horrific step took his o

वैलेंटाइन डे के दिन जहां प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे हैं। वहीं संगम नगरी प्रयागराज में आठ माह पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे के दिन दर्दनाक अंत हो गया। जिले में  जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित टैगोर टाउन में वैलेंटाइन...

प्रयागराज: वैलेंटाइन डे के दिन जहां प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे हैं। वहीं संगम नगरी प्रयागराज में आठ माह पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे के दिन दर्दनाक अंत हो गया। जिले में  जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित टैगोर टाउन में वैलेंटाइन डे के दिन 17 वर्षीय इंटर छात्र आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ अमन की कथित आत्महत्या से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और कमरे से एक नोट बरामद किया गया। नोट में कथित तौर पर प्रेम संबंध से जुड़ा संदेश लिखा मिला है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नोट की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अमन एनडीए की तैयारी कर रहा था और हॉकी खिलाड़ी भी बताया जा रहा है। परिवार के मुताबिक, कोचिंग के दौरान उसकी पहचान प्रतापगढ़ की एक युवती से हुई थी, जो पास के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच करीब आठ महीने से संबंध थे।

परिजनों का आरोप है कि हाल के दिनों में दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। परिवार ने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट की गई थी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया था। इस संबंध में पूर्व में शिकायत भी की गई थी। परिवार ने युवती और उसके साथियों पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल, बरामद नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!