HOLI के जश्न में पसरा मातम: महज 29 साल की उम्र, DJ पर डांस करते-करते आया Heart Attack और थम गईं सांसें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Mar, 2026 06:55 AM

etawah news young man suffered a heart attack while dancing to dj and died

Etawah News: पूरे देश में जहां बुधवार को होली का उत्साह चरम पर था, वहीं उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां त्योहार की खुशियों के बीच नाचते-गाते एक 29 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा....

Etawah News: पूरे देश में जहां बुधवार को होली का उत्साह चरम पर था, वहीं उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां त्योहार की खुशियों के बीच नाचते-गाते एक 29 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

क्या है पूरी घटना?
मामला इटावा के लवेदी क्षेत्र के नन्दगवां गांव का है। बुधवार को गांव में होली का हुड़दंग चल रहा था। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे थे और डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला राजकुमार उर्फ टिंकू (29 वर्ष) भी अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजकुमार नाचते-नाचते अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। पहले तो लोगों को लगा कि शायद वह मजाक कर रहा है या फिसल गया है, लेकिन जब वह नहीं उठा तो हड़कंप मच गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
साथ में डांस कर रहे युवक तुरंत उसे उठाकर बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक (दिल का दौरा) बताया जा रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजकुमार की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार की चीखें निकल गईं। मृतक अपने पीछे 7 साल का बेटा बंशू और महज 2 साल की बेटी बंशिका को छोड़ गया है। पत्नी रागिनी, पिता प्रमोद और चाचा बबलू का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जो शख्स कुछ देर पहले सबके साथ रंग खेल रहा था, वह अब इस दुनिया में नहीं है।

गांव में फीकी पड़ी होली
राजकुमार पेशे से किसान था और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसकी अचानक मौत से पूरे नन्दगवां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के तुरंत बाद गांव में डीजे बंद कर दिए गए और होली के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। गांव वाले स्तब्ध हैं कि एक स्वस्थ युवक इस तरह अचानक मौत का शिकार कैसे हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!