Holi Special Trains: होली पर यात्रियों को राहत, लखनऊ रूट से चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Mar, 2026 07:57 PM

holi special trains relief for passengers on holi six special trains will run

होली के त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए छह होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू किया जाएगा। ये ट्रेनें फिरोजपुर–दानापुर, योगनगरी ऋषिकेश–कोलकाता,...

लखनऊ: होली के त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए छह होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू किया जाएगा। ये ट्रेनें फिरोजपुर–दानापुर, योगनगरी ऋषिकेश–कोलकाता, सुलतानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस और वाराणसी–एलटीटी रूट पर चलेंगी।

यहां देंखें ट्रेनों की लिस्ट:- 
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर–दानापुर होली स्पेशल दो और छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली होते हुए सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर और आरा होते हुए शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में 04615 दानापुर–फिरोजपुर होली स्पेशल तीन और सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलेगी और सुबह करीब 8:15 बजे लखनऊ पहुंचते हुए रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी कोच लगाए गए हैं।

इसी क्रम में 04312 योगनगरी ऋषिकेश–कोलकाता होली स्पेशल दो मार्च को रात 10:20 बजे ऋषिकेश से रवाना होगी। यह हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए सुबह नौ बजे आलमनगर और 9:48 बजे उतरेटिया पहुंचेगी। इसके बाद रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद और आसनसोल होते हुए अगली सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04311 कोलकाता–योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल चार मार्च को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से चलेगी और अगले दिन उतरेटिया, आलमनगर होते हुए रात 10:25 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध होंगे।

 मुंबई के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04212 सुलतानपुर–एलटीटी होली स्पेशल दो मार्च को सुबह चार बजे सुलतानपुर से रवाना होगी और लखनऊ, कानपुर, झांसी, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 04211 एलटीटी–सुलतानपुर होली स्पेशल तीन मार्च को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे लखनऊ और रात 11 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।

 कुछ ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ अन्य होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि भी बढ़ाई है। इनमें दानापुर–आनंद विहार, रक्सौल–उधना और धनबाद–दिल्ली रूट की विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

स्टॉपेज में किया गया संशोधन
दानापुर–आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन के सूबेदार और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव के समय में बदलाव किया गया है। इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव लगभग पांच मिनट का होगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और सीट उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!