Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Mar, 2026 05:58 PM

उत्तर प्रदेश के संभल में होली पर्व के चलते पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए हैं और जिले में 10 से अधिक मस्जिदें तिरपाल से ढक दी गई हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिले की 10 से ज्यादा...
संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में होली पर्व के चलते पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए हैं और जिले में 10 से अधिक मस्जिदें तिरपाल से ढक दी गई हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जिले की 10 से ज्यादा मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है ताकि उन पर होली का रंग ना पड़े और किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हों और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
उन्होंने बताया कि आज संभल में फ्लैग मार्च किया गया है, साथ ही होलिका दहन स्थल को देखा भी गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 1215 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। साथ ही 64 जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी जुलूस ड्रोन की निगरानी में निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिये तीन कंपनी पीएसी और 200 आरक्षक भी तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का तांडव! खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 3 यात्रियों की मौत, 31 घायल
Unnao News : उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा 31 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब ढाई बजे गहरपुरवा गांव के पास आगरा से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मथुरा डिपो की बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी .... पढ़ें पूरी खबर ....