संगम में तैरता दिखा मगरमच्छ, वायरल वीडियो से घाट पर मची अफरातफरी, जानिए पूरा सच!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jul, 2025 11:45 AM

crocodile found floating in sangam commotion at the ghat

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संगम क्षेत्र में गंगा और यमुना नदियों का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच किला घाट के पास यमुना नदी में एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब मगरमच्छ को नदी के...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संगम क्षेत्र में गंगा और यमुना नदियों का पानी तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच किला घाट के पास यमुना नदी में एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब मगरमच्छ को नदी के पानी में देखा तो सब घबरा गए।

जल पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम और नगर निगम की सफाई टीम तुरंत किला घाट पर पहुंच गई। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछाया। शुरुआत में सबको लगा मगरमच्छ जिंदा है, लेकिन करीब जाकर देखने पर पता चला कि वह मृत था।

मृत मगरमच्छ को नदी में बहा दिया गया
जल पुलिस ने सावधानी से मृत मगरमच्छ को जाल में लपेटकर नदी के बहाव की दिशा में छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि इससे किसी तरह का खतरा नहीं होगा और नदी की सफाई बनी रहेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में किला घाट पर मगरमच्छ को पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। जल पुलिस के अनुसार यह वीडियो तीन दिन पुराना है, लेकिन अभी सामने आया है।

जलस्तर बढ़ने से बढ़ी सतर्कता की जरूरत
गंगा और यमुना नदियों में जलस्तर बढ़ने से जलीय जीवों की गतिविधि भी बढ़ गई है। इसलिए प्रशासन और आम लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। इस घटना ने साफ कर दिया है कि बाढ़ और जलस्तर बढ़ने के समय नदी किनारे खास सावधानी बरतनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!