महिला फार्मासिस्ट ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Mar, 2022 03:34 PM

woman pharmacist gave her life by hanging this thing was written

कहते हैं कि जब कोई इंसान मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान हो जाता है तो वह कुछ भी कर गुजर जाता है।  ऐसा ही कुछ  झांसी के गुरसराय के स्वास्थ्य केंद्र  में देखने को मिला। जहां पर तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला...

झांसी: कहते हैं कि जब कोई इंसान मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान हो जाता है तो वह कुछ भी कर गुजर जाता है।  ऐसा ही कुछ  झांसी के गुरसराय के स्वास्थ्य केंद्र  में देखने को मिला। जहां पर तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक मामला झांसी के गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां पर तैनात फार्मासिस्ट द्रोपदी वर्मा पुत्री विजयशंकर का शव कमरे में फांसी के फंदे पर देर रात्रि मिला।  जिसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गयी । मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मऊरानीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा है कि बहुत सोचा मगर किसी ने हौसला नहीं बताया, सीता को भी राम के सामने अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी जबकि सीता रावण के यहां सुरक्षित थी । लेकिन यहां तो राम ही रावण है इतना लिखकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतिका के पिता विजय शंकर वर्मा निवासी बाबई थाना चुर्खी जालौन ने बताया की उसकी बेटी ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकती थी। उसने यह कदम किसी न किसी मजबूरी में उठाया होगा, वही उन्होंने बताया की एक लड़के द्वारा उसकी लड़की को जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था, और धमकी दी जा रही थी की अगर ऐसा नहीं किया तो फोटो वीडियो वह वायरल कर देगा। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हे और जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!