Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Jun, 2025 03:40 PM

बागपत में जब एक पति ने अपनी पत्नी के आशिक़ को घर आने से टोका तो आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे तब तक पीटा जब तक उसके चेहरे पर ज़ख्म हैवानियत की गवाही ना देने लगे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। महज 1 मिनट से भी कम समय में बिना रुके 35 घुसे...
Baghpat News, (विवेक कौशिक): बागपत में जब एक पति ने अपनी पत्नी के आशिक़ को घर आने से टोका तो आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे तब तक पीटा जब तक उसके चेहरे पर ज़ख्म हैवानियत की गवाही ना देने लगे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। महज 1 मिनट से भी कम समय में बिना रुके 35 घुसे युवक पर बरसाए गए। एक युवक घूसे की बरसात कर रहा था तो दूसरा जमीन से पत्थर उठाकर हमला कर रहा था। दामाद की पिटाई करने को ससुराल पक्ष इतना हैवान बन चुका था कि जब दीवार से सटाकर पीटने से मन को तसल्ली नहीं मिली तो फिर पैर पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और जमकर मारा। फिलहाल युवक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है। इस घटना की वजह भी बेहद चौंकने वाली है।

इस विवाद की वजह पति-पत्नी के बीच आया 'वो'
दरअसल, थाना सिंघावली अहीर के डौला गांव में रहने वाले रोहित के मुताबिक उसकी बीवी बदचलन है और एक दिन एक युवक उनके घर आया जो अनजान था। जिसका रोहित ने विरोध किया और घर में नहीं घुसने दिया। रोहित के मुताबिक वह उसे नहीं जानता था। इसकी जानकारी उसने ससुराल पक्ष को दी तो वो भी उलटे रोहित पर भड़क उठे और ये कहकर की उनकी बेटी को बदनाम कर रहा है उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। ससुराल से आए सात लोगों ने आधी रात में जो कहर बरपाया वो मोहल्ले के सीसीटीवी में भी कैद हुआ। वहीं पीड़ित के मुताबिक उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी है।
