वृंदावनः आज बांके बिहारी का दर्शन करेंगे महामहिम, सुरक्षा चाक-चौबंद
Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Jun, 2022 08:35 AM

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। महामहिम की अगवानी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वृंदावन आयेगी।
मथुराः देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। महामहिम की अगवानी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वृंदावन आयेगी। महामहिम राष्ट्रपति का 2 घंटे का दौरा है जिसमें सर्वप्रथम ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे और उसके बाद कृष्णा कुटीर में विधवाओं से मिलेंगे।

महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए वृंदावन नगर में चारों ओर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वीआईपी मार्ग को मध्य रात्रि से पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 7 जोन एवं 20 सेक्टर बनाए गए हैं जहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वीआईपी के जाने वाले प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार से लोगों के आगमन एवं वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगें। एडीजी आगरा जोन ने एक ब्रीफिंग कर पुलिस अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
एसएससी डॉ गौरव ग्रोवर का कहना है कि वीआईपी के कार्यक्रम को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी पुलिस बल एवं फोर्स को ड्यूटी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Story

Industry में सनसनी! फेमस एक्टर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, घर में खून से सना मिला शव, 81 साल के...

चित्रकूट दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा... बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 3 दोस्तों की...

UP में भी बिहार-बंगाल जैसी 'बेईमानी' हुई तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब EWS प्रमाणपत्र एक साल तक रहेगा वैध

महिला सुरक्षा पर UP Police का कड़ा एक्शन, दो सगी बहनों से छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर...

UP में बड़ी सुरक्षा चूक: RSS प्रमुख मोहन भागवत की शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव... सुरक्षित, पुलिस...

'भूखे रह लेंगे, पर आपकी सुरक्षा से समझौता मंजूर नहीं' – PM मोदी को कानपुर के छात्र ने लिखा भावुक...

'बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं...' आरोपी उमर का मकान जमींदोज, प्रशासन ने पीड़ित बच्ची को लिया...

गाजियाबाद मर्डर पर बोले मंत्री अनिल राजभर- 'मुस्लिम समाज आत्ममंथन करे, ऐसे में भाईचारे पर कौन...

'सरकार जरूरतमंदों के साथ, हर समस्या का होगा निदान', CM Yogi ने जनता दर्शन में सुनी 200 फरियादियों...